News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur अंबिकापुर. सर्पदंश का शिकार बनकर बीती रात ५ को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। मृतकों में दो भाई-बहन सहित तीन बच्चे शामिल हैं।
बीती रात चार गांवों में सर्पदंश की ये सारी घटनाएं रात में हुई। बलरामपुर थानांतर्गत ग्राम नवाडीह में माता-पिता के साथ जमीन पर सोए दो बच्चों को सांप डसने से मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार नवाडीह निवासी विमल मिंज पिता क्रिस्टोफर मिंज रात को पत्नी व बच्चे अनुराग 2 वर्ष व दो माह की बच्ची अनुपम (लड़की) के साथ जमीन पर सोया था। इसी दौरान करैत सांप ने दोनों बच्चों को डस लिया। सांप के डसने से बच्चे रोने लगे। जिससे विमल मिंज व उसकी पत्नी उठ गए। दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने पर बलरामपुर अस्पताल लाते वक्त दोनों बच्चों की राह में ही मौत हो गई। एक अन्य घटना में रघुनाथनगर के लंगड़ी निवासी 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। नाबालिक सिंह पिता झगर सिंह रात अपने घर में जमीन पर सोया था।
इसी दौरान करैत सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने घर में ही झाड़फूंक कराई लेंकिन यह अंधविश्वास भी उसकी मौत का कारण बन गया। गई। तीसरी घटना में खड़गवां (प्रतापपुर) के ८ वर्षीय बालक की सांप डसने के बाद जिला अस्पताल लाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार खड़गवां निवासी मीठू राम का आठ वर्षीय पुत्र भंडारी घर में परिजनों के साथ सोया हुआ था। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया।
गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं सूरजपुर थाना अंतर्गत ग्राम कोट में एक अधेड़ महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। हमारे सूरजपुर संवाददाता के अनुसार कोट ग्राम के चिटकाहीपारा निवासी सोहन राम की 55 वर्षीय पत्नी टुबकी बाई को रात जमीन पर सोते वक्त किसी जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उसका झाड़फूंक व इलाज करा पाते इससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। सभी मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।