HomeNewsNational National

मुलायम सिंह यूएनपीए से बाहर, टूट गया यूएनपीए !

नई दिल्ली.करार पर सपा के द्वारा यूपीए को दिया गया समर्थन कांग्रेस के लिए भले ही बड़ी सौगात हो पर यूएनपीए के नेताओं को मुलायम सिंह का यह रुख पसंद नहीं आया है और ऐसी सूचना है कि मुलायम सिंह को यूएनपीए से बाहर कर दिया गया है। जी हां करार मसले पर यूएनपीए में मतभेद हो गया है और तीसरा मोर्चा टूटता हुआ लग रहा है।

ओमप्रकाश चौटाला ने अपने बयान में कहा है कि मुलायम सिंह यादव को मोर्चे से बाहर कर दिया गया है । यूएनपीए मुलायम सिंह के बिना भी चलता रहेगा और यूएनपीए के सहयोगी दल करार का विरोध करेंगे।

मुलायम का सम्मान करते है, नीतियों से सहमत नहीं : चौटाला

एक तरफ यूएनपीए के नेताओं की आज महत्वपूर्ण मीटिंग होने वाली है दूसरी तरफ मीटिंग से पूर्व ही ओमप्रकाश चौटाला ने साफ कर दिया है कि परमाणु करार मामले पर यूएनपीए एक है और मुलायम सिंह चाहे तो यूएनपीए से बाहर जा सकते है । चौटाला ने कहा कि वे एक व्यक्ति के रुप में मुलायम का सम्मान करते है लेकिन वे उनकीं नीतियो से सहमत नहीं है । परमाणु करार मामले पर यूएनपीए सरकार से सहमत नहीं है और वे सरकार के खिलाफ वोट करेंगे । उधर टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने इस बात के सकेंत दिए है कि मुलायम के बिना भी यूएनपीए चलता रहेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: