bhaskar Web English
HomeVichaar Vichaar

आत्मसम्मान बढ़ाने में दूसरो की मदद करें

विकास मंत्र. लोगों के साथ सरोकार रखने वाले सबसे सफल लेखक, शिक्षक, मैनेजर, राजनेता, दार्शनिक और नेता इस बात को भली-भांति समझते हैं कि हर व्यक्ति महत्वपूर्ण अनुभव करना चाहता है। दुनिया में हर व्यक्ति भूखा है। हां, यह बात बिलकुल सच है कि इस संसार का हर व्यक्ति किसी न किसी चीज के लिए भूखा है, चाहे यह प्रतिष्ठा हो, समझ या प्रेम हो अथवा कुछ और..।

कुल मिलाकर सूची अनंत है। लोगों की आवश्यकता की सूची में मुझे हमेशा एक चीज मिलती है- महत्वपूर्ण अनुभव करने की इच्छा। डोनाल्ड लेयर्ड कहते हैं कि लोगों का आत्म-सम्मान बढ़ाने में हमेशा उनकी मदद करें।

दूसरों को महत्वपूर्ण अनुभव कराने में अपनी योग्यता को विकसित करें। अगर आप किसी व्यक्ति को उपयोगी बनाने में या संतोष व महत्व की भावनाएं अनुभव करने में मदद करते हैं तो इसका मतलब यह है कि आप उसकी बहुत बड़ी तारीफ कर रहे हैं।

नेपोलियन बोनापार्ट लीडरों का लीडर था। वह अपनी सेना के हर अफसर का नाम जानता था। उसे अपने कैंप में घूमना पसंद था। जब भी उसे कोई अफसर मिलता था, तो वह उसका नाम लेकर उसे संबोधित करता और उस युद्ध के बारे में बतियाता, जिसमें उस अफसर ने भाग लिया था। उसने सैनिक के गृहनगर, पत्नी और परिवार के बारे में पूछने का एक भी मौका नहीं गंवाया।

लोगों को हमेशा यह देखकर हैरत होती थी सम्राट हर एक के बारे में इतनी विस्तृत व्यक्तिगत जानकारी कैसे रख पाते हैं। चूंकि हर अफसर को यह महसूस होता था कि नेपोलियन उसमें व्यक्तिगत रुचि ले रहा है, जैसा कि नेपोलियन की बातों और सवालों से साबित होता था, इसलिए यह समझना आसान है कि वे उसके प्रति इतने ज्यादा वफादार क्यों थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: