HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

बोर्ड के सिलेबस में भारी परिवर्तन!

अजमेर. नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में भारी परिवर्तन किया जाएगा। कमोबेश हर किताब में एक या दो लेसन बदले जाएंगे। बोर्ड ने सिलेबस में बदलाव शुरू कर दिया है। अगले शिक्षा सत्र से किताबों में ये पाठ जुड़ने के आसार हैं।

एनसीइआरटी ने नेशनल करीकुलम फ्रेम वर्क-05 के तहत शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में भारी बदलाव की आवश्यकता बताई है। बोर्ड की किताबों का फ्रेम वर्क के तहत गहन अध्ययन किया गया। एनसीइआरटी ने लगभग सभी किताबों में जरूरी सामग्री जोड़ने की सिफारिश की है। राजस्थान बोर्ड के सिलेबस का स्तर एनसीइआरटी के बराबर लाने के लिए इस पाठ्यसामग्री को जोड़ना जरूरी है।

सूत्रों के मुताबिक एनसीइआरटी ने सभी किताबों में एक-दो पाठ नए जोड़ने के लिए दिए हैं। सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने एनसीइआरटी द्वारा भेजे गए पाठों का स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग उदयपुर से आंकलन करवाया है।

एसआइइआरटी ने सभी लेसन को सिलेबस में शामिल करने के योग्य माना है। एसआइइआरटी की अनुशंसा के बाद सरकार ने कोर्स में बदलाव के लिए सभी प्रस्ताव राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेज दिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक बोर्ड ने बदलाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आगामी शिक्षा सत्र से नए लेसन किताबों में जोड़े जाएंगे। छात्रों पर बोझ ना पड़े इसीलिए जितने पाठ जुड़ेंगे उतने ही कम भी किए जाएंगे। बोर्ड वर्तमान में करीब 200 किताबों का प्रकाशन करता है।

बदलाव की प्रक्रिया परीक्षण के दौर में है। एक अफसर इस सिलसिले में दिल्ली भेजा गया है। उम्मीद है कि वर्ष 09 के सत्र में परिवर्तित पाठ्यक्रम होगा। हालांकि अभी कई स्टेज बाकी हैं।
-मिरजू राम शर्मा,सचिव,राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: