HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

बस स्टाप पर ठेले वालों का कब्जा

भोपाल. सात नंबर बस स्टापेज पर अतिक्रमण होने से जनता को उठानी पड़ती है परेशानी। लोगों की शिकायत के बाद भी अभी तक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

राजधानी में बने मिनी बस स्टापेज पर हाथ ठेला वालों ने कब्जा कर रखा है। इससे लोगों को बस पकड़ने के लिए रास्ते पर खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि इस बारे में संबधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद कब्जा अभी तक बरकरार है।

सिटीजन रिपोर्टर अरेरा कालोनी निवासी अर्चना चक्रवर्ती ने बताया कि सात नंबर बस स्टाप पर हाथ-ठेला एवं गुमठियों वालों ने कब्जा कर रखा है। स्टापेज पर लगी सीट की भी असामाजिक तत्वों ने चोरी कर ली है। इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन आज तक गुमठियां नहीं हटी हैं।

अशोका गार्डन निवासी मुंशीलाल साहू ने बताया कि प्रभात पेट्रोल के पास बने स्टार बस स्टॉप पर भिखारियों का कब्जा है। यहां पर हमेशा पागल व भिखारी लेटे रहते हैं, इससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है। इनको हटाया जाना चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: