HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

राहुल गांधी दो घंटे रहेंगे बच्चों के बीच

भोपाल. sanskar vally कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की यात्रा को लेकर संस्कार वैली स्कूल के बच्चों और स्टाफ में जबरदस्त उत्साह है। श्री गांधी शनिवार सुबह दस बजे भोपाल पहुंचेंगे और फिर पूरे दो घंटे वे संस्कार वैली में बिताएंगे। 10.35 से 12.35 तक श्री गांधी स्कूल की विभिन्न गतिविधियों को देखेंगे और बच्चों से चर्चा भी करेंगे।

श्री गांधी ने दस मिनट का समय कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों से चर्चा के लिए सुरक्षित रखा है, जिसमें वे बच्चों की जिज्ञासाओं के उत्तर भी देंगे। संस्कार वैली स्कूल में श्री गांधी का मुख्य कार्यक्रम बालिकाओं के लिए बने आवासीय ब्लॉक प्रेरणा और बालकों के आवासीय ब्लॉक क्षितिज का लोकार्पण होगा।

श्री गांधी तत्पश्चात स्कूल के मुख्य सभागृह में पिछले वर्ष के प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत और संबोधित करेंगे। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित होंगे।

अन्य कार्यक्रम: श्री गांधी के अन्य कार्यक्रमों में 4 से 5 बजे तक राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विवि तथा 5.15 से 5.45 बजे तक इसरो को भेंट देना शामिल है। श्री गांधी ने प्रस्थान पूर्व का समय व्यक्तिगत मेल-मुलाकातों के लिए सुरक्षित रखा है।

कांग्रेस के कार्यक्रम
संस्कार वैली स्कूल के कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद श्री गांधी दो घंटे का समय प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विभिन्न बैठकों को देंगे। वे एक घंटे का समय प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को तथा शेष समय अग्रणी मोर्चा संगठनों के जिला अध्यक्षों की बैठकों को देंगे। अग्रणी मोर्चा संगठनों में मुख्य रूप से युवक कांग्रेस, सेवादल, महिला मोर्चा व एनएसयूआई के पदाधिकारी शामिल होंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: