HomeNewsRajasthanKota Kota

नफरत मोहब्ब्त में बदल जाए

कोटा. daughter पाकिस्तान की बेटी और कोटा की बहू बनने जा रही पूनम देवनानी का कहना है कि उसे परिवार से बिछुड़ने का दुख है तो नया परिवार मिलने की खुशी भी है। वह चाहती है कि दोनों देश फिर से एक हो जाएं और लोगों में आजादी से पहले का भाई-चारा कायम हो।

सिंध प्रांत के सखर जिले में रहने वाले राजकुमार देवनानी की पुत्री पूनम देवनानी कोटा के अमित माखीजा के साथ शनिवार को शादी के बंधनों में बंध जाएगी। दोनों परिवारों में इस शादी को लेकर खुशी चरम सीमा पर है। शुक्रवार रात सगाई के दस्तूर का कार्यक्रम हुआ, शादी समारोह शनिवार को होगा।

मुंबई से शुक्रवार को कोटा पहुंची पूनम बताती है कि वहां की संस्कृति व रहन-सहन में ज्यादा फर्क नहीं है, लेकिन तीज-त्योहार भारत की तरह नहीं मनाए जाते,इसलिए थोड़ा दुख होता है, लेकिन शादी के बाद सारे त्योहार धूमधाम से मनाऊंगी। मुझे हिंदुस्तान आकर शादी करना अच्छा लग रहा है। दिसंबर में शादी पक्की होने के बाद हिंदी पढ़ना-लिखना शुरू कर दिया था। वे कहती हैं मेरी ख्वाहिश है कि माता-पिता भी भारत आकर बस जाएं।

मेलजोल बढ़ा तो बात बनी : पिता राजकुमार देवनानी व ताऊ जयकुमार ने कहा कि सिंध प्रांत की संस्कृति गुजरात और राजस्थान जैसी है। भाषा में कुछ अंतर हो सकता है। भगवान ने जैसे यह रिश्ता बनाया है वैसे ही दोनों देशों को भी एक कर दे। हमें आपस में मेलजोल रखना चाहिए, जिससे भाई-चारा बढ़े और नफरत खत्म हो। बेटी पूनम की शादी भारत में होने की काफी खुशी है। वे कहते हैं, डेढ़ साल की जद्दोजहद के बाद यह रिश्ता हो पाया है।

एक हैं दोनों देश : पूनम की दादी सावित्री देवी कहती हैं, हिंदुस्तान में रिश्ता होने से उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। दोनों देशों में कोई फर्क नहीं है, लेकिन लोगों को मन की कड़वाहट भुलाकर प्यार व आपसी विश्वास बढ़ाना चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: