HomeNewsMetrosIndore Indore

जरा सी चूक भारी पड़ गई

इंदौर. राहे पर बल लेकर खड़े टीआई का पूरा ध्यान सफेद मस्जिद पर था। वहां अतिरिक्त सुरक्षा के लिए दो जवान और लगा दिए गए। इस बीच ठीक 1.45 बजे जिंसी चौराहे से किला मैदान की तरफ जाने वाली गली में काली मस्जिद के पास खड़े स्कूटर में किसी ने आग लगा दी। टीआई और अमला आग बुझाने दौड़ा। कुछ पलों में आग बुझा भी दी, तभी सफेद मस्जिद की छत और पीछे से पथराव शुरू हो गया।

जवाब में सुभाष मार्ग की दोनों तरफ तथा काली मस्जिद की गली से पत्थर फेंके गए। पुलिस पथराव में चारों तरफ से घिर गई तब कंट्रोल रूम सूचना दी गई। करीब पंद्रह मिनट बाद एडीशनल एसपी मनोजसिंह, सीएसपी बीजे सालुंके एसटीएफ लेकर पहुंचे।

चारों तरफ से घिरी पुलिस बड़वाली चौकी की तरफ की भीड़ भगाती तो सुभाष मार्ग पर पुलिस के पीछे से पथराव शुरू हो जाता। इस दौरान मस्जिद के ऊपर तथा काली मस्जिद की गली से तो पत्थर बरस ही रहे थे। थोड़ी देर में आरएएफ मौके पर पहुंची। उसके बाद स्थिति थोड़ी देर के लिए काबू में आई।

चौथी पलटन पुलिस लाइन पर हमला
जिंसी चौराहे पर स्थिति संभली ही थी कि थोड़ी दूर चौथी पलटन पुलिस लाइन में उपद्रव होने लगा। जूना रिसाला से आए उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों के घरों पर पथराव कर दिया। तब लाइन में मौजूद लोगों ने जवाबी हमला किया। दोनों पक्षों में जमकर गोलियां चलीं। चौराहे पर लगा पुलिस बल वहां दौड़ा तो दंगाइयों ने उस पर भी हमला कर दिया। तब पुलिस अश्रुगैस के गोले छोड़ते हुए आगे बढ़ी और भीड़ को जूना रिसाला की तरफ खदेड़ा।

इस दौरान रिजवान पिता अब्दुल रहमान (22), सैयद जिशान पिता निजामुद्दीन (20), सलमान पिता इरफान (17), एजाजुल हसन, गुलरेज खान, इरशाद पिता मोहम्मद हुसैन, मुबीन व भूरू भाई घायल हुए। परिजन उन्हें एमवायएच ले गए।

तब तक रिजवान और जिशान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सलमान को छोड़कर सभी घायलों को मयूर हास्पिटल रैफर कर दिया। प्राथमिक जांच के अनुसार दोनों की मौत गोलियां लगने से हुई। अन्य घायलों की निजी अस्पताल में होने की सूचना है।

रिक्शा और कबाड़े की दुकान जलाई : पुलिस बल जिंसी चौराहे पर लगा था, दूसरी तरफ जिंसी हाट मैदान के पिछले हिस्से में कबाड़े की दुकान और रिक्शे में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस जवान और फायर ब्रिगेड पहुंची लेकिन उससे पहले ही बुझा दी गई थी।

एक ही घर से चार पेट्रोल बम मिले
फेद मस्जिद के पास गली के एक घर की तलाशी में पुलिस को चार पेट्रोल बम मिले। घर के मालिक रईस को तत्काल गिरफ्तार किया गया। थोड़ी देर में कृपाशंकर शुक्ला के घर के पीछे की गली में जिंसी हाट मैदान की तरफ से पथराव होने लगा। टीआई कुछ जवानों को लेकर पथराव के बीच घुसे तो उन्हें भी जमकर पत्थर लगे।

दूसरी तरफ से डीएसपी क्राइम राजेश व्यास ने एसटीएफ के जवानों के साथ मोर्चा संभालते हुए सर्चिग शुरू कर दी। तब श्री शुक्ला परिजन के साथ घर बाहर ही बैठे थे तो आरएएफ के जवानों ने सख्ती से समझाकर अंदर भेजा। इतनी देर में गली में फिर पत्थर चलने लगे, तब एसआई निशा जायसवाल अकेले ही उपद्रवियों पर लाठी लेकर पिल पड़ीं।

उपद्रवी िजंसी हाट मैदान के पास संकरी गली के घरों की छत से पथराव कर रहे थे। इस पर डीएसपी क्राइम एसटीएफ के जवानों के साथ गली में घुसे। पुलिस को आता देख लोगों ने दरवाजे बंद कर लिए। तब पुलिस ने घरों के दरवाजे तोड़कर तलाशी ली। वहां से रमजान पिता नूर मोहम्मद, मोहम्मद रशीद और यूसुफ पिता वली मोहम्मद को हिरासत में लिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: