bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

गरीबों का आटा गीला

सीकर. बैंक ग्राहकों पर एक बार फिर कर्जे का बोझ बढ़ गया है। बैंक लोन में आधे फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। बढ़ती महंगाई से तिलमिला रहे लोगों पर बैंक कर्ज का बोझ बढ़ने से गरीबी में आटा गीला हो गया है।

हाल ही में रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दर में आधा प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। र्जिव बैंक की ओर से की गई बढ़ोतरी के बाद सरकरी व निजी बैंकों द्वारा ब्याज दर में बढ़ोतरी की जा रही है। ब्याज दरों में बढ़तरी के साथ ही सभी लोन महंगे हो जाएंगे। एसबीआई बैंक ने अपनी दरों में .05 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है।

महंगाई की मार : कपड़ों पर टिपाई करने वाली गिनिया ने बताया कि पूरे दिन काम करने के बाद भी चालीस रुपए से ज्यादा नहीं मिलते हैं। पहले चालीस रुपए में एक दिन की दाल-रोटी चल जाती थी। लेकिन, अब सब्जी से ही काम चलाना पड़ता है।

ब्याज दरें बढ़ी : बैंक ग्राहकों में ब्याज बढ़ोतरी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। र्जिव बैंक द्वारा बढ़ोतरी के बाद सभी बैंक बराबर या अधिक दर पर बढ़ोतरी करते हैं।

महंगाई की मार रंगाई का काम करने वाले राजू ने बताया कि उसे एक दिन में करीब पचास रुपए मिलते हैं। रंगाई के काम में परिवार के सदस्य भी सौ रुपए तक कमा लेते हैं। छह महीने पहले तक खाना-पीना निपटाकर रोज के 30 से 50 रुपए बचा लेते थे, महंगाई बढ़ने के बाद बचत शून्य रह गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: