bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

धार्मिक स्थलों पर चौकसी

ग्वालियर. इंदौर में दो गुटों के झगड़े के बाद लगे कफ्यरू के बाद संभाग भर में हाई एलर्ट घोषित किया गया है। पूजा स्थलों पर पुलिस की चौकसी बढ़ाई गई है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस ने एहतियात बरती।

इंदौर के हालात देखते हुए पुलिस शुक्रवार को सुबह से ही अलर्ट थी। सुबह लगभग ग्यारह बजे आईजी डीएस सेंगर, एसपी वीके सूर्यवंशी और एडीशनल एसपी अतुल सिंह मिनी कन्ट्रोल रूम पहुंच गए थे जहां शहर के सभी सीएसपी और टीआई की बैठक ली गई।

पुलिस अधिकारियों को बताया गया कि वे धार्मिक स्थलों पर निगाह रखें, उन्हें यहां जो भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, उसे तुरंत पकड़ें और पूछताछ करें। आईजी और एसपी दोपहर जुमे की नमाज अता होने के समय तक मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

शाम को पैदल गश्त पर निकले थाना प्रभारी उन क्षेत्रों में पहुंचे जहां पर प्रमुख धार्मिक स्थल स्थित हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में भी पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। ये वे क्षेत्र हैं जहां पहले गुटीय संघर्ष हो चुके हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: