HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

भ्रष्टाचार व अपराध बसपा के चुनावी मुद्दे: बादशाह सिंह

ग्वालियर. भाजपा एवं कांग्रेस में जहां परिवारवाद की प्रथा है, वहीं पूंजीपतियों का खासा दखल है। भ्रष्टाचारियों एवं अपराधियों को भी खुला संरक्षण है। बहुजन समाज पार्टी इन प्रथाओं से कोसों दूर है। इन मुद्दों को ही आधार बनाकर पार्टी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी जिससे नतीजे चौंकाने वाले होंगे। उत्तरप्रदेश के कबीना मंत्री व मप्र के प्रभारी बादशाह सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह बात कही।

बादशाह सिंह का कहना था कि आजादी से पहले राजतंत्र था। कांग्रेस एवं भाजपा का परिवारवाद, राजतंत्र का ही एक नया संस्करण है। दोनों ही पार्टियों में पूंजीपतियों का दखल है जिसका परिणाम आज गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। देश में खाद्यान्न का पर्याप्त भंडार है लेकिन पूंजीपतियों ने भंडारण कर लिया है। कांग्रेस, भाजपा पूंजीपतियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

बसपा को अनुशासित पार्टी बताते हुए मंत्री ने कहा कि उप्र के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान है। सभी समाजों को साथ लेकर दृढ़ इच्छाशक्ति से पार्टी जनाधार बढ़ा रही है। मप्र के आगामी विधानसभा में पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पार्टी सुप्रीमो व उप्र की मुख्यमंत्री मायावती की दृढ़ इच्छाशक्ति देश को नया नेतृत्व प्रदान करने में सफल होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: