News
International International काबुल. अफगानिस्तान के पूर्वी इलाके में आतंकवादियों के छिपे रहने की खबर के बाद अमेरिकी सेना द्वारा किये गए लड़ाकू हेलीकाप्टरों के हमले में एक महिला समेत 22 लोगों की मौत हो गई।
अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन के एक प्रवक्ता ने बताया कि नूरिस्तान प्रांत में सबसे पहले अमेरिकी सेना के उपर हथगोले से हमला किया गया उसके बाद जवाबी कार्यवाही में यह हमला किया गया। वहीं दूसरी तरफ फर्स्ट लेफ्टिनेंट नाथन पेरी ने बताया कि ये आतंकवादी किसी बड़ी युद्ध की तैयारी कर रहे थे। इनके अनुसार ये लोग जिस गाड़ी पर बैठकर यात्रा कर रहे थे उसे तबाह कर दिया गया है। लेकिन लेफ्टिनेंट ने इस बात का खंडन किया है कि इस घटना में कोई आम नागरिक घायल है।
वहीं अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत के राज्यपाल तमीम नूरिस्तानी का कहना है कि वायगाल जिले में 22 लोग मारे गए हैं जबकि लगभग सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। नूरीस्तान के अनुसार यह हमला जवाबी कार्यवाही में किया गया।
वहीं दूसरी तरफ एक घटना में हुए बंदूकधारियों के हमले में आठ अधिकारियों की मौत हो गई जबकि घायलों की संख्या का पता नही चल पाया है।