Sports
Other Sports Other Sports डबलिन. भारत के प्रकाश अमृतराज और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डबलियन चैलेंजर युगल खिताब पर अपना कब्जा कर लिया है।
प्रकाश और कुरैशी की जोड़ी ने ब्रिटेन के जोनाथन मेरे और डेनमार्क के फ्रेडरिक नेल्सन को शनिवार को लगातार सेटों में हराकर 64 हजार यूरो की इनामी राशि के साथ एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट का युगल खिताब भी अपने नाम कर लिया।
इस जोड़ी ने अपने विरोधी को 6-3, 7-6 से रौंदकर यह खिताब अपने नाम किया और देश का नाम रोशन किया। इन विजेताओं को इस जीत में 3950 यूरो की इनामी राशि के साथ-साथ 60 एटीपी रैंकिंग पॉइंट्स भी मिले।
भारत के प्रकाश अमृतराज और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी की जोड़ी ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए न कि अपना बल्कि दोनों ही देशो का सम्मान बढ़ाया है।