Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsNational National

आरुषि को ब्लैकमेल करता था हेमराज

शनिवार.एक टीवी चैनल ने सीबीआई सूत्रों से मिल रहीं जानकारी के आधार पर इस बात का सनसनीखेज खुलासा किया है कि हेमराज आरुषि को ब्लैकमेल करता था । वह आरुषि के बारे में कोई ऐसा राज जानता था जिसको आरुषि छुपाना चाहती थी और उसी राज के दम पर आरुषि को हेमराज ब्लैकमेल करता था।

साथ ही इस डबल मर्डर मिस्ट्री की नई थ्योरी में इस बात का खुलासा किया गया है कि जिस रात कत्ल हुआ आरुषि के पापा रात 12 बजे के बाद घर पर नहीं थे। सबसे बड़ा सनसनीखेज खुलासा करते हुए इस बात की तरफ संकेत किया गया है कि उस रात सबसे पहले कत्ल आरुषि का हुआ और उसके बाद हेमराज को कृष्णा और राजकुमार ने सबूत मिटाने के लिए मारा।

क्या हुआ था 15 मई की रात

हेमराज ने कत्ल की रात कृष्णा और राजकुमार को डॉ. राजेश तलवार के घर बुलाया और तीनों ने कमरे में बैठकर जमकर शराब पी । शराब के नशे में हेमराज ने कृष्णा और राजकुमार को आरुषि के ब्लैकमेलिंग संबंधित राज को बता दिया कि किस तरह से वह आरुषि को ब्लैकमेल करता आ रहा है।

फिर क्या था शराब के नशे में धुत तीनों आरुषि के कमरे में दाखिल हो गए। आरुषि तीन लोगों को शराब के नशे में आधी रात को कमरे में देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन वह भाग पाती उससे पहले ही उसका कत्ल कर दिया गया। आरुषि का कत्ल करने के बाद कृष्णा और राजकुमार ने हेमराज को भी नहीं छोड़ा। दोनों ने सबूत मिटाने के लिए हेमराज को मार दिया।

आखिर क्यों मारा हेमराज को हेमराज ही वह व्यक्ति था जो जानता था कि कत्ल की रात राजकुमार और कृष्णा डॉ. राजेश तलवार के घर पर थे। अपने आप को बचाने के लिए दोनों ने मिलकर हेमराज का कत्ल कर दिया।

आखिर क्यों ब्लैकमेल करता था हेमराजऐसा कहा जा रहा है कि आरुषि का एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसे हेमराज जान चुका था और इसी के आधार पर हेमराज आरुषि तलवार को ब्लैकमेल कर रहा था।

कहा थे डॉ राजेश तलवार15 मई की रात 12 बजे तक अपने घर पर थे लेकिन रात 12 बजे के बाद वे दिल्ली के एक होटल में थे जहां डॉ. राजेश तलवार के नाम पर दर्जन भर कमरे बुक किए गए थे। सीबीआई सूत्रों के अनुसार उस रात डॉ .तलवार कुछ घंटे वहीं थे ।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: