HomeSportsCricket Cricket

भारत-श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल आज

कराची एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत और श्रीलंका रविवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में भिड़ेंगे। टीम के गेंदबाजों के औसत प्रदर्शन के कारण इस फाइनल मैच में भारत को अपने फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों पर ही अधिक भरोसा करना होगा।गौरतलब है कि नेशनल स्टेडियम की पिच अब तक गेंदबाजों के लिए कब्रगाह साबित हुई है और इस पिच पर किसी भी स्कोर का पीछा करना बल्लेबाजों के लिए आसान रहा है।

सलामी जोड़ी पर दारोमदार

भारत को फाइनल मैच में एक बार फिर गंभीर और सहवाग की सलामी जोड़ी से एक बेहतर शुरुआत की दरकार होगी। गंभीर और सहवाग ने एशिया कप के लगभग प्रत्येक मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दी है। जिससे कि मध्यक्रम के बल्लेबाजों पर तेजी से रन बनाने का भार कम हुआ है।

जयसूर्या और संगकारा पर लगाम जरूरीभारत को अगर एशिया कप का फाइनल मैच जीतना है, तो उसे श्रीलंका के जयसूर्या और कुमारा संगकारा की सलामी जोड़ी पर जरूरी अंकुश लगाना होगा। गंभीर और सहवाग की तरह ही श्रीलंका की इस जोड़ी ने टूर्नामेंट में खूब रन बटोरे हैं।

गेंदबाजी कॉम्बिनेशन पर देना होगा ध्यान

पूरे टूर्नामेंट में भारतीय गेंदबाज अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे हैं। तेज गेंदबाजों के साथ ही भारत का स्पिन आक्रमण भी काफी कमजोर है। तीन मैचों के बाद टीम में आए इरफान पठान भी पिछले मैच में खर्चीले साबित हुए। टीम के ऑफ स्पिनर प्रज्ञान ओझा भी मुरलीधरन और अजंथा मेंडिस जैसे प्रभावशाली नहीं हैं। ऐसे में फाइनल मैच में गेंदबाजों के कॉम्बिनेशन पर कप्तान धोनी को विशेष ध्यान देना होगा।

मेंडिस-वास पर श्रीलंका को भरोसा

भारत के विरुद्ध पिछले मैच में श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामुंडा वास और स्पिनर अजंथा मेंडिस को आराम दिया गया था। कप्तान जयवर्धने के इस फैसले की पाकिस्तान मीडिया ने खूब खिंचाई की थी। श्रीलंका को भरोसा है कि भारतीय बल्लेबाजों पर रोक लगाने में ये दोनों गेंदबाज सफल होंगे।

कागज पर दोनों टीमें बराबर

अगर कागज पर भारत और श्रीलंका की टीमों की तुलना की जाए तो दोनों ही टीमें बराबर हैं। पर गेंदबाजी में श्रीलंका कुछ लाभ की स्थिति में हैं, वहीं सुरेश रैना, युवराज सिंह, धोनी और रोहित शर्मा की मौजूदगी में मध्यक्रम में भारत की बल्लेबाजी श्रीलंका से मजबूत है।

इनमें से चुनी जाएंगी दोनों टीमें :

भारतीय टीम : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर, रोबिन उथप्पा, यूसुफ पठान, सुरेश रैना, इरफान पठान, आरपी सिंह, प्रवीण कुमार, प्रज्ञान ओझा, इशांत शर्मा, पीयूष चावला, मनप्रीत गोनी

श्रीलंका टीम :

महेला जयवर्धने (कप्तान), सनथ जयसूर्या, कुमार संगकारा, चमारा सिल्वा, चामुंडा वास, अजंथा मेंडिस, मुथैया मुरलीधरन, नुवान कुलशेखरा, दिलहारा फर्र्नाडों, तिलकरत्ने दिलशान, चमारा कपुगेडरा, थिलन तुषारा, जेहान मुबारक, महेला उदवट्टे, कौशल्या वीररत्ने

कप्तान धोनी और जयवर्धने की तुलना :

बतौर कप्तान धोनी का प्रदर्शन-

मैच रन सर्वश्रेष्ठ औसत

30 1076 109 59.66

बतौर कप्तान जयवर्धने का प्रदर्शन

मैच रन सर्वश्रेष्ठ औसत75 2364 126* 38.75





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: