HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

सत्ता में लौटने का मार्ग दिखाया

भोपाल.कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने भोपाल यात्रा के दौरान कांग्रेसजनों को सत्ता में लौटने का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर सभी ने पचास फीसदी ताकत से भी काम किया तो मप्र में कांग्रेस को सत्ता में लौटने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस और पार्टी के प्रमुख मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों से अलग-अलग संवाद कर फीडबैक लिया और कहा भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में नाराजगी है।

आवश्यकता है मिलजुलकर प्रयास करने की। इसके लिए ं जनता को राज्य सरकार की नाकामी और केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराना होगा। श्री गांधी ने युवक कांग्रेस को पोलिंग बूथ तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने भाराछासं को केवल छात्र हित में काम करने की सलाह दी, वहीं महिला कांग्रेस और सेवादल को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने का मशविरा दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: