Sports
Other Sports Other Sports लंदन.लंदन ग्रास कोर्ट के बेताज बादशाह रॉजर फेडरर विम्बलडन में रविवार को जब पुरुष वर्ग में अपने लगातार छठे फाइनल में उतरेंगे तो वे महान ब्योर्न बोर्ग का रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश करेंगे ।इतना ही नहीं वे अपने प्रबल प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल से फ्रेंच ओपन का बदला चुकाने के लिए भी बेताब होंगे।
विश्व के दो शीर्ष टेनिस खिलाड़ी नम्बर एक स्विटजरलैंड के फेडरर और नम्बर दो स्पेन के नडाल लगातार तीसरे विम्बलडन फाइनल में एक दूसरे के सामने आ खड़े हुए हैं। गत पांच बार के चैम्पियन फेडरर ने पिछले दो खिताबी मुकाबलों में नडाल को पराजित किया था। फेडरर के निशाने पर इस बार बोर्ग के लगातार पांच विम्बलडन खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। फेडरर ने इस रिकॉर्ड की पिछले वर्ष बराबरी की थी और इस वर्ष वह उसे तोड़ना चाहेंगे।
टॉप सीड फेडरर इस रिकॉर्ड को तोड़ने के साथ नडाल से फ्रेंच ओपन के फाइनल में मिली एक तरफा पराजय का बदला भी चुकाना चाहेंगे।फेडरर ने नडाल से होने वाले विस्फोटक मुकाबले के लिए कहा ‘ राफेल पेरिस में बेहतरीन खेले थे और उन्होंने मुझे आसानी से हरा दिया था। इसके बाद उन्होंने क्वींस खिताब भी जीत लिया था। लेकिन आप मुझे इतनी जल्दी नजर अंदाज नहीं कर सकते क्योंकि अब यह मेरा सत्न है। मैं ग्रास कोर्ट पर लगातार जीत रहा हूं।फेडरर ने सेमीफाइनल में रुस के मरात साफिन को ६-३,७-६,६-४ से और नडाल ने जर्मनी के रैनर शटलर को ६-1,७-६,६-४ से पराजित किया था।
फेडरर बिना कोई सेट गंवाए फाइनल में पहुंचे हैं। उन्होंने अपने खेल से बोर्ग सहित उन आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है जो विम्बलडन प्रारंभ होने से पहले यह कह रहे थे कि फेडरर का समय अब खत्म हो चुका है। बारह बार के ग्रैंड चैम्पियन ने कहा‘ आप जो कहना चाहें कह सकते हैं। इसके लिए आप स्वतंत्न हैं। लेकिन मुझे लगता है कि नडाल के पिछले प्रदर्शन को देखते हुए लोगों ने यह धारणा बनाई होगी। ’उल्लेखनीय है कि फेडरर ग्रास कोर्ट पर पिछले ६५ मैचों से अपराजित हैं।
कम नहीं है नडाल भी : दूसरी तरफ नडाल ने इस वर्ष विम्बलडन में काफी जानदार खेल दिखाया है। लेकिन ग्रास कोर्ट पर फेडरर को अपदस्थ करने के लिए उन्हें चमत्कारिक टेनिस का प्रदर्शन करना होगा। चार बार के फ्रैंच ओपन चैम्पियन नडाल ने कहा ‘मुझे बहुत खुशी है कि मैं एक बार फिर विम्बलडन के फाइनल में हूं। विम्बलडन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है और मैं रविवार को अपना सर्वŸोष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करुंगा क्योंकि खिताब जीतने के लिए यही एकमात्न रास्ता है।’