HomeNewsNational National

सपा का फैसला आत्मघाती:लेफ्ट

नई दिल्ली. समाजवादी पार्टी द्वारा यू-टर्न लेकर एटमी करार का समर्थन करने के फैसले पर वामदलों ने ‘देखो और इंतजार करो’ की नीति अपनाते हुए शनिवार को सपा के कदम को तीसरे मोर्चे की अवधारणा के साथ ‘विश्वासघात तथा आत्मघाती’ करार दिया। माकपा ने जहां इस मामले में सधी हुई प्रतिक्रिया दी, वहीं भाकपा व फॉरवर्ड ब्लॉक ने सख्त और सीधे लहजे में कहा कि करार के बारे में वामदलों द्वारा एक खास रुख अपनाने के बाद मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सपा से एक अलग रवैया अपनाने की उम्मीद नहीं थी।

करार के मुद्दे पर यूएनपीए विभाजन की ओर

- इनेलो व अगप ने पकड़ी सपा से अलग राह

- तेदेपा ने दिए सपा बगैर यूएनपीए चलने के संकेत

- ‘राष्ट्रहित’ में यूएनपीए की कुर्बानी कर सकती है सपा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: