News
International International कराची.पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि देश के शासन में उनकी अब भी एक भूमिका है अन्यथा उन्होंने चार महीने पहले ही इस्तीफा दे दिया होता। राष्ट्रपति ने कहा कि पाकिस्तान की जनता चाहती है कि मैं पद पर रहूं और देश को मेरी जरुरत है। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान में ही जिएंगे और पाकिस्तान में ही मरेंगे। जनरल मुशर्रफ ने कराची में विक्रेता संघ की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, यकीन मानिये अगर यह देश के हक में होता तो मैंने चार महीने पहले ही इस्तीफा दे दिया होता।
उन्होंने कहा कि अगर उनके हटने से आतंकवाद कट्टरपन, आíथक संकट, राजनीतिक अस्थिरता जैसी समस्याएं सुलझ सकती है तो वह तुरंत कुर्सी छोड़ने में बिल्कुल नही झिझकेंगे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मसलों का समाधान उनके इस्तीफे से नहीं होगा बल्कि इससे देश में अच्छे नेतृत्व की समस्या हो जायेगी जो देश बर्दाश्त करने की हालत में नहीं है।