HomeNewsInternational International

चाल्र्स शोभराज की नई प्रेमिका

काठमांडूयहां की सेंट्रल जेल से रिहा होने के बाद नेपाली बाला से शादी करके घर बसाने का ख्वाब देख रहे चाल्र्स शोभराज का सपना शायद पूरा नहीं हो सकेगा। अगर शोभराज ने अपनी प्रेमिका निहिता बिस्वास से शादी की तो उसे तीन साल की जेल हो सकती है।

शोभराज पर महिलाओं को फुसलाने और उनकी हत्या करने के आरोप लगते रहे हैं। 1975 में काठमांडू में एक अमेरिकी और एक कनाडाई टूरिस्ट का मर्डर करने के लिए कोर्ट ने जुलाई 2004 में शोभराज को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

इस समय शोभराज और निहिता बिस्वास के रोमांस की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि 64 वर्षीय शोभराज और 20 वर्षीय निहिता की मंगनी हो चुकी है और वह जेल से रिहा होने के बाद निहिता से शादी करेगा।

शोभराज की इससे पहले चांतल नामक महिला से शादी हो चुकी है, जो फ्रांस में रहती है। उसकी एक पत्नी ऑस्ट्रेलिया में भी बताई जा रही है। शोभराज का दावा है कि वह पहली पत्नी को तलाक दे चुका है।

जानेमाने वकील दिनेश त्रिपाठी के अनुसार, नेपाल का कानून किसी को एक से ज्यादा शादी करने की अनुमति नहीं देता और कानून तोड़ने वाले को तीन साल की सजा मिल सकती है। त्रिपाठी के अनुसार शोभराज तब तक निहिता से शादी नहीं कर सकता जब तक फ्रेंच एम्बेसी से इस बात का सर्टिफिकेट नहीं मिल जाता कि उसने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया है।

बिकनी किलर20 साल की नेपाली बाला निहिता बिस्वास (बाएं) की जल्दी ही बिकनी किलर के नाम से कुख्यात 64 वर्षीय चाल्र्स शोभराज से शादी होने वाली है। एक अमेरिकी सैलानी की हत्या के आरोप में नेपाल की जेल में बंद शोभराज और निहिता की पहली मुलाकात जेल में ही हुई थी। निहिता पहली बार शोभराज से तब मिली जब उसने जेल में एक दुभाषिए और गाइड की मांग की थी।

निहिता की मां अपनी बेटी के प्रेमी से मिलकर काफी खुश है। शोभराज की इससे पहले चांतल नामक महिला से शादी हो चुकी है, जो फ्रांस में रहती है। उसकी एक पत्नी ऑस्ट्रेलिया में भी बताई जा रही





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार