हिसार.जुगलान का अजय (26) लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बन गया है। 25 जून को लिंग परिवर्तन के बाद उसने अपना नाम अनीता रख लिया है। परिजनों ने भी इसे मंजूर कर लिया, क्योंकि वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। हालांकि तीन साल पहले उसने शादी भी की थी। वह फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर चुका है। अजय को बचपन से ही लड़कियों के साथ रहना और खेलना पसंद था।
उसके परिजन उसे सामान्य समझते थे, लेकिन शादी के बाद उसमें अचानक बदलाव आने लगा। हास्टल में जब लड़के उसके सामने कपड़े उतारते थे तो वह रोमांचित हो जाता था। अजय के पिता बताते हैं कि अब उन्हें तीन शादी करनी पड़ेगी। एक तो पुत्री बने पुत्र की, दूसरे उसकी पत्नी तथा पोती की। गांव के सरपंच प्रतिनिधि धर्मपाल सिवाच के मुताबिक अजय के ऑपरेशन पर तीन लाख का खर्च आया।
लिंग परिवर्तन को कानूनी मान्यता प्राप्त है लेकिन उस व्यक्ति विशेष की मानसिक जांच जरूरी है जो लिंग परिवर्तन करा रहा है। इसके लिए लिंग परिवर्तन कराने वाले व्यक्ति को लिखित देना होता है कि वह मानसिक रूप से स्वस्थ है। ऐसा व्यक्ति हारमोन्स की गड़बड़ी से मानसिक रूप से अस्वस्थ होता है।
-नरेंद्र गुप्ता, मनोरोग विशेषज्ञ, गुप्ता अस्पताल, हिसार