HomeNewsMetrosIndore Indore

पीथमपुर के समीप चार बम मिले

महू/सागौर. पीथमपुर-इंदौर रोड पर बेटमा थाना क्षेत्र में सामरिया पहाड़ी के नजदीक एक बैग में चार बम और आठ इलेक्ट्रिक डेटोनेटर मिले हैं। इंदौर और धार से बम निरोधक दस्ता यहां पहुंच गया है। बम मिलने के स्थान के पास वह पोल्ट्री फार्म है जहां पूर्व में सिमी की बैठक हुई थी।

शनिवार सुबह प्लास्टर का कार्य करने वाले बाबूलाल ने पीथमपुर के समीप पहाड़ी पर बम देखा, उसने हनुमान मंदिर के पुजारी को सूचना दी। पुजारी ने पीथमपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी। सुबह 10.30 बजे पुलिस अफसर पहाड़ी पर पहुंचे।

काले बैग में बम के साथ लाल कपड़ा व टी शर्ट भी रखे थे। तीन बजे पहुंचे बम निरोधक दस्ते के एएसआई खालिद मुश्ताक तथा योगेंद्रसिंह ने बताया चारों बम वजनी हैं और एक लगभग दो किलो है। इस तरह के विस्फोटक का उपयोग खदान में किया जाता है। बम में डाइनामाइट और जिलेटिन स्टिक हो सकता है।

निष्क्रिय करने से पहले पहाड़ी से फेंका
दस्ते ने एक-एक कर चारों बम पहाड़ी के ऊपरी हिस्से से नीचे फेंके लेकिन विस्फोट नहीं हुआ। इसके बाद बम को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की।

कार्रवाई के डर से फेंके
>> ऐसा लगता है कि किसी ने कार्रवाई के डर से बम यहां फेंक दिए हैं। नजदीक ही अकरम का पोल्ट्री फार्म है जहां पूर्व में सिमी कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई थी। पोल्ट्री फार्म अब किराए से दे दिया गया है। बम का बैग गीला मिला है जिससे लगता है सात-आठ दिन पहले यहां फेंका गया था।
सत्येंद्रकुमार शुक्ला, एडिशनल एसपी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: