HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

39 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 25 हजार छात्र

ग्वालियर. माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने हाईस्कूल, हायर सेकण्डरी मुख्य व व्यावसायिक पाठ्यक्रम की पूरक परीक्षाओं की तैयारी प्रारंभ कर दी हैं। पूरक परीक्षा के प्रवेश-पत्रों का वितरण सोमवार से सभी समन्वयक संस्थाओं से होगा। इन दोनों परीक्षाओं के 25 हजार से अधिक छात्रों के लिए अंचल में 39 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल के संभागीय अधिकारी आरएल जौंजारे के अनुसार, पूरक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को प्रवेश पत्रों का वितरण सभी जिलों की समन्वयक संस्थाओं से किया जाएगा पर ग्वालियर में प्रवेश-पत्र संभागीय कार्यालय से वितरित होंगे। अंचल के अन्य जिलों में सभी उत्कृष्ट स्कूलों को समन्वयक संस्था बनाया गया है। प्रवेश पत्रों का वितरण सात व आठ जुलाई को होगा।

अंचल में एक मूल्यांकन केंद्र
माशिमं ने राज्य के छह संभागों में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए एक-एक केंद्र बनाए हैं। ग्वालियर-चम्बल संभाग में केवल गजराराजा कन्या उमावि को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।

मण्डल के सचिव ने आदेश दिया है कि किसी भी जिले में ऐसे शिक्षक को केंद्राध्यक्ष न बनाया जाए जिसके परिवार का सदस्य परीक्षा दे रहा हो या फिर वह पारिश्रमिक के काम से वंचित किया जा चुका हो। मूल्यांकन केंद्र में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

पूरक परीक्षा की तिथियां
माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हायर सेकण्डरी पूरक परीक्षा 14 जुलाई को (सभी विषय) को तथा हाईस्कूल की सभी विषयों की पूरक परीक्षाएं 15 जुलाई को होंगी। हायर सेकण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम छात्रों की पूरक परीक्षाएं 16 जुलाई से प्रारंभ होकर 22 जुलाई तक चलेंगी। इन सभी परीक्षाओं का समय सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तय किया गया है।

किस जिले में कितने छात्र
जिला कक्षा-10 कक्षा-12
ग्वालियर 4142 2479
अशोकनगर 765 366
गुना 1236 656
शिवपुरी 1917 823
दतिया 947 486
भिण्ड 3305 1366
श्योपुर 591 249
मुरैना 3967 1862





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: