News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर.
विशाखापट्नम से आ रही स्वर्ण जंयती एक्सप्रेस के पेंट्रीकार के चक्के में शनिवार को खराबी आ गई। इस कारण ट्रेन को इटारसी स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक रोके रखा गया। जानकारी के मुताबिक, 2803 डाउन स्वर्ण जयंती के पेंट्रीकार कोच से धुआं उठता दिखाई दिया। चूंकि ट्रेन सुबह इटारसी स्टेशन पर आकर खड़ी थी, इसलिए कैरिज एंड वैगन विभाग ने तुरंत पेंट्रीकार कोच अटेंड किया।
उसका परीक्षण करने पर पता चला कि चक्के के ऊपर का बाक्स टूट गया है। उसकी बेयरिंग्स भी टूट चुकी हैं। ऐसी स्थिति में स्थानीय प्रशासन ने कोच को चलने लायक नहीं माना और उसे ट्रेन से अलग करने का निर्णय लिया।
इस कोच को अलग करने के बाद ही ट्रेन को ग्वालियर रवाना किया गया। पेंट्रीकार हट जाने से ट्रेन के यात्रियों को खाद्य सामग्री खरीदने के लिए परेशान होना पड़ा। इस घटना की वजह से उक्त ट्रेन ग्वालियर 11.50 के स्थान पर दोपहर दो बजे आई।
उधर जबलपुर से आने वाली महाकौशल एक्सप्रेस एक घंटा दस मिनट, सचखंड एक घंटा 15 मिनट, बुंदेलखंड एक्सप्रेस तीन घंटे, हीराकुंड एक्सप्रेस चार घंटे, पैसेंजर एक घंटे देर से चलीं।