HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

पाक जायरीन का दल आज आएगा

अजमेर. भारत-पाकिस्तान में अमन और भाईचारे का संदेश लेकर 458 पाकिस्तानी जायरीन का दल रविवार को ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में शिरकत करने अजमेर पहुंचेगा। अजमेर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सुनील गुप्ता ने बताया कि पाक जायरीन को लेकर स्पेशल ट्रेन शनिवार रात 11. 45 बजे दिल्ली से रवाना होकर रविवार सुबह 9 बजे अजमेर आएगी।

ट्रेन में थ्री टियर एसी के 3, स्लीपर क्लास के 4 और 2 एसएलआर सहित कुल 9 कोच रहेंगे। आठ दिन तक उर्स मेले में शिरकत करने के बाद पाक जायरीन 13 जुलाई की रात को 9 बजे वापस विशेष ट्रेन से रवाना होकर 14 जुलाई को सुबह दिल्ली पहुंचेंगे।

उधर, शनिवार को दिल्ली में पाक जायरीन के पासपोर्ट और वीजा की जांच की गई। अजमेर से गया सीआईडी का दल जायरीन की गहन तलाशी और सुरक्षा इंतजाम के साथ उन्हें लेकर रविवार को अजमेर पहुंचेगा। अजमेर स्टेशन पर भी जायरीन को डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से निकाला जाएगा।

खास नजर रहेगी
पाक जायरीन दल के सुरक्षा इंतजाम के लिए 50 से ज्यादा सीआईडी के सिपाही और अधिकारी तैनात किए गए हैं। सेंट्रल गल्र्स स्कूल में भी पाक जायरीन खुफिया पुलिस की देखरेख में रहेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: