HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

मुख्यमंत्री के सामने मंत्रियों में नोकझोंक

जयपुर. चिकित्सा मंत्री नरपतसिंह राजवी और राज्यमंत्री भवानी जोशी के बीच तबादलों को लेकर चल रहा विवाद मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री के सामने दोनों मंत्रियों के बीच नोंक-झोंक भी हो गई। हालांकि जोशी ने इस बात से इनकार किया है।

जानकारों ने बताया कि जोशी ने राजवी को कहा बताया कि झुंझुंनू जिले में हुए 63 अतिरिक्त तबादलों में से 61 तो अंतिम समय में उनके द्वारा ही जारी की सूची में है। उनके द्वारा जारी सूची में तो केवल 2 अतिरिक्त है। इस पर राजवी नाराज हो गए। इस पर दोनों के बीच नोंकझोक हो गई। इस पर मुख्यमंत्री ने झालावाड़ में हुए तबादलों के संबंध में बात कर मामले को शांत करवाया।

दोनों मंत्रियों के बीच विवाद से हो रही फजीहत को देखते हुए मुख्यमंत्री ने दोनों का पक्ष सुनने के लिए बुलाया था। इधर चिकित्सा राज्य मंत्री से जब तकरार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी बात से इनकार कर दिया।

हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी ओर से किया गया एक-एक तबादला सही है। बाद में देर शाम को जोशी भाजपा कार्यालय में भी पदाधिकारियों से मिलने गए। इधर तबादलों में हुई गड़बड़ियों को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ में हुए तबादलों में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई।

ढाई हजार कर्मचारी परेशान:
मंत्रियों के बीच चले विवाद से पांच जिलों की तबादला सूचियों पर लगी रोक से करीब ढाई हजार चिकित्साकर्मी परेशान हो रहे हैं। कर्मचारी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि मंत्रियों का विवाद कब सुलझे और उनकी स्थिति साफ हो।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: