बीकानेर.
नागौर से तीन किलोमीटर बीकानेर की ओर मानव रहित रेलवे फाटक पर एक ट्रक बाड़मेर-कालका की चपेट में आ गया। घटना के कारण तीन घंटे तक ट्रेक जाम रहा, जिसके कारण बीकानेर आने वाली चार ट्रेनें देरी से बीकानेर पहुंची। यात्री गाड़ियों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार बीकानेर से दोपहर को रवाना हुई कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस गाड़ी नागौर से तीन किलोमीटर पहले एक मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर दोपहर डेढ़ बजे मारबल के चिप से भरे एक ट्रक से टकरा गई।
दुर्घटना में ट्रेन और ट्रक के चालक सहित चार जने घायल हो गए। इस दुर्घटना के कारण तीन घंटे तक ट्रेक बाधित रहा। ट्रेक बाधित रहने के कारण इस रूट से बीकानेर आने वाली गाड़ियां देरी से पहुंची।
ट्रेक जाम होने के कारण रणकपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब 3.10 मिनट देरी से बीकानेर पहुंची। इसके अलावा जोधपुर-कालका-चड़ीगढ़ एक्सप्रेस भी तीन घंटे, गोहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस साढ़े बाहर घंटे देरी से बीकानेर पहुंची। हावड़ा से चलकर बीकानेर आने वाली गाड़ी भी पौने तीन घंटे देरी से बीकानेर पहुंची। गाड़ियां देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।