HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

मैंगो मेला: 375 किस्म के आम, 546 प्रोडक्ट्स

पिंजौर. mango यादवेंद्रा गार्डन में मैंगो मेला शनिवार से शुरू हो गया। हरियाणा के कृषि मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा ने उद्घाटन किया। मेले में इस बार 2852 एंट्रीज आई हैं। बागवानी महकमे के जॉइंट डायरेक्टर अजरुन सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा से 2128 और अन्य राज्यों से 724 एंट्रीज हैं।

मेले में 375 किस्म के आम प्रदर्शित किए गए हैं। 546 एंट्रीज मैंगो प्रोडक्ट्स की हैं। इनमें हरियाणा से 303 और अन्य राज्यों से 243 हैं। दशहरी, लंगड़ा, चौसा, सीपीएस शाहपसंद (पिंजौरी लंगड़ा), रामकेला, राटोल, आम्रवली, मल्लिका, ककड़न और देसी आम मेले मेंआकर्षण का केंद्र हैं।

भारत में 25, जापान में 700 रु. किलो
सहारनपुर से आए सरई एक्सपोर्ट के प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि भारत में जो आम 25 रु .किलो बिकता है,वही प्रॉपर ट्रीटमेंट के बाद जापान में 700 रु. किलो बिकता है। इस आम को एक्सपोर्ट क्वालिटी का बनाने के लिए मेडिकली ट्रीट किया जाता है।

इसको डिसपिंग ट्रीटमेंट, वाशिंग, ड्राइंग और वेपोराइट ट्रीटमेंट से गुजारा जाता है। इनका खर्च और भेजने का किराए मिलाकर 300 रुपए प्रति किलो बैठता है। सतीश ने पिछले साल 20 टन आम जापान भेजा था और इस साल अब तक 12 टन आम भेज चुके हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: