Sports
Other Sports Other Sports लंदन.
नडाल ने विश्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडर को 6-4 ,6-4 ,6-7,6-7,9-7, से हरा दिया है। इस तरह से रोजर फेडर के लगातार 6 बार विंबलडन जीतनंे का सपना अधूरा रह गया है और वे बोर्ग का रिकार्ड तोड़ने से चूक गए है। गौरतलब है कि फेडरर ने इससे पहले बोर्ग की तरह लगातार ५ बार विंबलडन का खिताब जीता था लेकिन वे इस बार ऐसा नहीं कर सके और नडाल से हार गए है ।
इससे पूर्व विंबलडन के सरताज फेडरर ने मैच की शुरुआत बड़े विस्फोटक अंदाज में की और एक समय ऐसा लग रहा था कि नडाल इस बार भी उनसे पार नहीं पा पाएंगे। लेकिन इसके बाद नडाल के खेल के आगे विश्व नंबर एक खिलाड़ी के पास कोई जवाब ही नहीं था और वह दोनों सेट 6-4, 6-4 के अंतर से हार गए। लेकिन बारिश के बाद जब दोबारा खेल शुरु हुआ तो फेडरर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अगले दो सेट 6-7,6-7 जीतकर शानदार वापसी की और एक बार तो ऐसा लग रहा था कि अब फेडरर को रोकना नामुकिन है लेकिन नडाल भी कहा हार मानने वाले थे अंतिम सेट 9-7 से जीतकर वे विंबलडन के नए विजेता बन गए और फेडरर की बादशाहत को खत्म कर दिया है ।