लंदन.लंदन में कई प्रमुख और महंगे घर खरीदने के बाद अप्रवासी भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल की निगाह अब होटलों में निवेश करने पर है। माना जाता है कि मित्तल परिवार की कन्सलटेंसी फर्म एल.के. एडवाइजर्स इस बारे में वोन एस्सन होटल्स के साथ बातचीत कर रही है।
संडे टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक यह बातचीत हिस्सेदारी के अधिग्रहण को लेकर है। वोन एस्सन के मालिक एंड्यू डेविस की ग्रुप में हिस्सेदारी बेचने की योजना है। हालांकि दोनों पक्षों ने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से इन्कार किया है।