HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

‘होनहार’ के ऑडिशन आज

बीकानेर. जी-टीवी के जागरण चैनल पर 20 जुलाई से शुरू होने वाले टैलेंट शो ‘होनहार’ के लिए ऑडिशन सात जुलाई को सुबह नौ बजे से टाउन हॉल में शुरू होंगे।

दैनिक भास्कर के मीडिया पार्टनरशिप में आयाजित होने वाले इस टीवी शो के ऑडिशन में पांच से १६ वर्ष आयु तक के बच्चे भाग ले सकेंगे। ऑडिशन के इवेंट डायरेक्टर बास्क इंटरनेटमेंट कं. के सुरेश जाजू ने बताया कि ऑडिशन गायन व नृत्य की अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित होंगे। जिन बच्चों ने अभी तक पंजीयन नहीं करवाया उन्हें सात जुलाई को टाउन हॉल में ही फॉर्म उपलब्ध करवाए जाएंगे। पंजीयन के प्रतिभागी को अपना एक फोटो व जन्म प्रमाण-पत्र साथ लाना होगा।

बास्क के स्थानीय प्रतिनिधि विनोद चौहान के अनुसार ऑडिशन के लिए जी-जागरण की टीम व कैमरामैन बीकानेर पहुंच चुके हैं। टीम के साथ निर्णायक मंडल के सदस्य राजीव बेदी भी बीकानेर पहुंचे। कार्यक्रम के माध्यम से भारत से चयनित प्रतिभाओं को जी-जागरण चैनल पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका दिया जाएगा।

जयपुर में ऑडिशन 12 से

टैलेंट शो ‘होनहार’ के ऑडिशन १२ व १३ जुलाई को जयपुर में होंगे। सुरेश जाजू ने बताया कि राजस्थान में पहली बार आयोजित इस ऑडिशन में अनिल जोशी व चेतन शर्मा की सेवाएं सराहनीय रही हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: