bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

बगैर बिजली के झटके

नोखा. जो लोग पिछले बीस साल से सिर्फ बिजली के मीटर देखकर उसके आने का इंतजार कर रहे हैं उनको बगैर कनेक्शन के विद्युत निगम ने झटके लगा दिए हैं।

सुरपुरा निवासी परताराम मेघवाल के पिता सहित कई ग्रामीणों को बीस साल पहले बिजली विभाग के कुछ लोग एक गाड़ी में बैठकर आए। उन्हें कहा कि ये मीटर पकड़ों, उनके नाम, पते दर्ज किए और कहा कि कुछ ही दिनों में यहां बिजली के पोल लग जाएंगे और आपके घर में रोशनी हो जाएगी। ऐसा कहकर वे चले गए और दोबारा विभाग का कोई अधिकारी गांव नहीं आया। न पोल लगे और न बिजली आई। कुछ ही समय बाद बिजली के बिल जरूर आ गए। बिजली के बिल देख ग्रामीणों का काफी आश्चर्य हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत बिजली अधिकारियो से की।

कुछ समय तक तो बिल आना बंद हो गए लेकिन फिर यह सिलसिला शुरू हो गया। परताराम बताते हैं कि वे अब इन बिल को महžव नहीं देते। बीस साल से बिजली के मीटर को संदूक में इस आस पर सहेज कर रखा था कि पता नहीं कब कनेक्शन के आदेश आ जाए लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ। गांव के जवानराम, अजरुनराम व बालूराम सहित कई ग्रामीणो को बगैर कनेक्शन के लंबे समय से बिल मिल रहे हैं।

इस संबंध में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता पी.सी. टाक ने कोई भी जानकारी होने की बात से इनकार करते हुए कहा कि लेखा विभाग इसके बारे में बता सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि न तो उनकी अधिकारी सुनते हैं और न ही बिजली मिल रही है। इस मीटर और बिल से अगर घर में रोशनी नहीं हो सकती।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: