HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

बाड़मेर में बनी पांच फीट की चप्पल

बाड़मेर. chappal बाड़मेर के एक युवक के हाथों निर्मित पांच फीट लंबी और साढ़े तीन फीट चौड़ी चप्पल शहरवासियों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है। इस चप्पल का निर्माण करने वाले पवन आसेरी का दावा है कि यह राजस्थान की सबसे बड़ी चप्पल है।

अपनी बनावट और खासियत के कारण सिंथेटिक लेदर से निर्मित इस चप्पल के बारे में जो भी सुनता है इसे देखे बिना नहीं रह पाता है। यह चप्पल अब जल्द ही जैसलमेर की लेदर हेण्डीक्राफ्ट्स आइटम की दुकान की शोभा बढ़ाएगी।

जूते-चप्पल निर्माण का पुश्तैनी धंधा करने वाले पवन आसेरी के दिल में बचपन से ही अपने हुनर के बलबूते इज्जत और शोहरत कमाने की हसरत थी। इस हसरत को ही पूरा करने के लिए वे विशाल आकार की चप्पल बनाने में जुट गए। इस युवक ने चप्पल का निर्माण करने लिए दो अन्य कारीगरों की सहायता ली। बकौल पवन अब जल्द ही वे विश्व की सबसे बड़ी चप्पल बनाएंगे और लिम्का बुक या गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में अपना नाम शुमार करवाने का प्रयास करेंगे।

दस हजार की लागत छह किलो भार : करीब दस हजार रुपए के खर्च से बनी इस चप्पल का भार छह किलोग्राम है। चप्पल के निर्माण के समय इसकी सिलाई में कारीगरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।पवन ने बताया कि उसे चप्पल बनाने की प्रेरणा जैसलमेर में लेदर हेण्डीक्राफ्ट की दुकान संचालित करने वाले अपने बहनोई रमेश जीनगर से मिली।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: