HomeNewsRajasthanKota Kota

अमरप्रीत को रानी का ताज

कोटा. quen जेसीआई कोटा स्टार की ओर से आयोजित मेघ मल्हार उत्सव 2008 का समापन रविवार को हुआ। इस अवसर पर महिलाओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दी। सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति पर अमरप्रीत सबरवाल को शक्ति क्वीन का ताज पहनाया गया।

जोन वी शक्ति-2008 का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष जेसीरेट विनीता गोस्वामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कोटा स्टार की चेयरपर्सन खुशी डागा ने अतिथियों का स्वागत किया।

ट्रेनर सपना अग्रवाल ने नारी शक्ति विषय पर महिलाओं को प्रशिक्षण दिया। जेसीआई कोटा स्टार की सचिव अनुराधा जैन ने बताया कि कलश सजाओ प्रतियोगिता में रिंकल लोधा प्रथम तथा रीना गुप्ता द्वितीय, फोटो डिस्प्ले में जेसीआई कोटा स्टार प्रथम तथा जेसीआई भरतपुर सखी द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम निदेशक मीनाक्षी जैन ने आभार जताया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शक्ति क्वीन था। इस प्रतियोगिता के तहत महिलाओं को मंच पर केटवाक करके अपनी अपनी प्रस्तुतियां देनी थी। प्रतियोगिता में मूक अभिनय, नृत्य, गीत आदि की प्रस्तुतियां दी गई। निर्णायकों ने अमरप्रीत सबरवाल को शक्ति क्वीन विजेता घोषित करने के बाद उन्हें ताज पहनाया। वंदना कालानी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रही।

नच बलिये में झूमी जेसीरेट : नच बलिये प्रतियोगिता में कोटा स्टार के अलावा भरतपुर, पाली, जयपुर, चित्तौड़, बालोतरा आदि शहरों की महिलाओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कविता बाफना प्रथम तथा विनीता लोधा द्वितीय स्थान पर रहीं।

पुरुष की शक्ति है ‘नारी’ : भाषण प्रतियोगिता में ‘नारी का योगदान’ विषय पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने कहा कि पुरुष की शक्ति है नारी, कभी सीता, कभी राधा, कभी दुर्गा, कभी काली के रूप में आती है नारी, हर क्षेत्र में है नारी का बोलबाला-कहीं ऐश्वर्या तो कहीं मधुबाला है नारी। इस प्रतियोगिता में अपूर्वा प्रथम तथा अनुभा माहेश्वरी द्वितीय स्थान पर रही।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: