HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

एक बूंद भी पानी नहीं देंगे

जालंधर. badal मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का कहना है कि पंजाब के पास हरियाणा के लिए एक बूंद भी पानी नहीं है। रविवार को शहर में आयोजित एक समारोह में पहुंचे बादल ने हांसी बुटाना नहर के मुद्दे पर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि पंजाब के पास अपने किसानों के लिए ही पर्याप्त पानी नहीं है, ऐसे में हरियाणा को पानी कैसे दिया जा सकता है।

बादल ने यह भी कहा कि हरियाणा और राजस्थान को पानी देने पर रोक के अलावा पानी देने के संबंध में हुए पहले समझौतों को रद्द करने की भी मांग करेगा। उन्होंने कहा कि हांसी बुटाना नहर के मामले पर पंजाब का स्टैंड बिल्कुल सही है और केंद्र को राईपेयरियन लॉ के अंतर्गत मामले में सही फैसला लेना चाहिए। बादल ने कहा कि हरियाणा ने हमेशा ही किसी न किसी बहाने पंजाब का पानी लेने की कोशिश की है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।

बिना प्रवेश परीक्षा के सीट नहीं : बादल: मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने स्पष्ट किया है कि इंजीनियंिरग कॉलेज बिना प्रवेश परीक्षा के किसी को सीट नहीं दे सकते। इसके अलावा काउंसिल के बाद ही सीटें अलॉट की जा सकती हैं। इंजीनियरिंग कॉलेजों में मैनेजमेंट सीटों के बेचने का मामला मीडिया के माध्यम से ही उनके ध्यान में आया है। वे इसकी उच्चस्तरीय जांच कराएंगे।

मुख्यमंत्री बादल रविवार को जालंधर में एक समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि देश में मौजूदा समय में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में गिरावट आ रही है। राजनीतिक पार्टियां गिरावट को दूर करने में अहम भूमिका निभा सकती हैं। सभी पार्टियों को एकजुट होकर इस दिशा में काम करना चाहिए। उनकी सरकार भी पंजाब में विपक्ष को साथ लेकर चल रही है। शांति व्यवस्था किसी भी सूरत में भंग नहीं होने दी जाएगी।

सरकार राज्य में गरीब वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। हरियाणा के साथ हांसी बुटाना नहर के मुद्दे पर चल रहे विवाद पर बादल ने कहा कि राइपेरियन लॉज के आधार पर ही पानी का बंटवारा होना चाहिए।

शांति व्यवस्था भंग न होने दे सरकार : भट्ठल
राज्य के लिए शांति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते प्रदेश कांग्रेस प्रधान राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि राज्य सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि राज्य की शांति व्यवस्था भंग न होने दे। इस मौके पर राजस्व मंत्री अजीत सिंह कोहाड़, मास्टर मोहन लाल, चौधरी स्वर्णा राम, संसदीय सचिव सरवण सिंह फिल्लौर, अविनाश चंद्र भी मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: