HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

नाबालिग का अपहरण

सादुलपुर. हमीरवास थाना क्षेत्र के गांव बास जीराम से शुक्रवार रात को एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने पर दो जनों के विरुद्ध पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि बास जीराम के एक व्यक्ति ने इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

रिपोर्ट में बताया गया कि शुक्रवार को वह अपनी पत्नी के साथ भात का निमंत्रण देने के लिए गांव गया हुआ था। इसी दिन रात करीब 10 बजे संतोषदेवी पत्नी हीरासिंह जाट निवासी कामाण (राजगढ़) व कृष्णकुमार निवासी खेड़ा तहसील सिवानी (हरियाणा) उसके घर से उसकी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर बोलेरो में बैठाकर अपहरण कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लड़की भगाने का मामला दर्ज : छापर. थानांतर्गत गांव सूरवास में एक नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का मामला थाने में दर्ज हुआ। पुलिस ने बताया कि गांव सूरवास के एक व्यक्ति ने इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया गया कि सुजानगढ़ का अब्बास पुत्र मो. सफी लीलगर शनिवार की रात उसकी 14 वर्षीय लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: