bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

पति की गला रेंतकर हत्या

सीकर. बराल में शनिवार रात महिला ने पति की गर्दन रेंतकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, मगर कुछ घंटों की पूछताछ के आगे वह टूट गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे अन्य व्यक्ति के शामिल होने की संभावना पर पूछताछ की जा रही है।

सिटी डीएसपी अनंत कुमार ने बताया कि बराल का बीस वर्षीय रिछपाल पुत्र मालाराम जाट व उसकी पत्नी मंजू अलग-अलग चारपाई पर दस कदम के फासले पर सो रहे थे। उसका पिता दूसरे गांव गया हुआ था। रात करीब 12.30 बजे मंजू जोर से चिल्लाई तो उसकी सास दौड़कर आई, जो पास में ही चल रहे रात्रि जागरण में गई हुई थी।

जब उसने बेटे की चादर हटाकर देखा तो वह खून से लथपथ मरा पड़ा था। सूचना पर पुलिस टीम मौके पहुंची। मंजू ने पुलिस को बताया कि अचानक उसकी आंख खुली तो एक आदमी छत की सीढ़ियों पर जाता हुआ दिखाई दिया, लेकिन उस पर हमले के दौरान कोई आवाज नहीं सुनी।

कुछ कदम की दूरी पर सोने के बावजूद आवाज नहीं सुनने की बात पर पुलिस को शक हुआ। इस पर मंजू से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सबकुछ उगल दिया। मंजू ने स्वीकार कर लिया कि उसने ही पति रिछपाल की हत्या की है। पुलिस को शक है कि इसमें एक और शख्स शामिल हो सकता है। इसलिए उससे पूछताछ की जा रही है। महिला के कपड़ों पर खून लगा हुआ मिला।

अच्छे नहीं थे दोनों में संबंध

पुलिस पूछताछ में मंजू ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले दोनों की शादी हुई थी, मगर आना-जाना कुछ महीने पहले शुरू हुआ था। दोनों के रिश्ते अच्छे नहीं रहे व अक्सर विवाद होता रहा था। पुलिस का कहना है कि इसी बात को लेकर उसने पति की हत्या कर दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: