HomeSportsCricket Cricket

वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचे धोनी

दुबई.dhoni जन्मदिन के तोहफे के रूप में भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी की वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले अप्रैल 2006 में धोनी एक सप्ताह के लिए रैंकिंग में टॉप पर रह चुके हैं। ताजा रैंकिंग में द. अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ ही धोनी से आगे हैं।

धोनी को मिली दूसरी रैंकिंग से सचिन को नुकसान हो गया। एशिया कप में भाग नहीं लेने वाले सचिन चार स्थान फिसलकर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एंड्रूय साइमंड्स और श्रीलंका के कुमार संगकारा को चार पायदान का फायदा मिला है। दोनों ही खिलाड़ी टॉप-10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग तीसरे और माइकल हूसे चौथे नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज के चंद्रपॉल पांचवें स्थान पर हैं।

श्रीलंका के सनथ जयसूर्या एक बार फिर टॉप-20 बल्लेबाजों में 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं। फॉर्म में चल रहे सुरेश रैना का 17 स्थानों का फायदा मिला है और वे 53वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इस बीच गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के नाथन ब्रेकन ने न्यूजीलैंड के डेनियल वेटोरी से नंबर वन की कुर्सी छीन ली है। एशिया कप में कुल 11 विकेट लेने वाले मुथैया मुरलीधरन चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि फाइनल के हीरो अजंता मेंडिस 65 पायदान की छलांग मार कर गेंदबाजों की 85वें नंबर पर आ गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया अब भी आईसीसी की टीम वनडे रैंकिंग में टॉप स्थान पर बनी हुई है। वेस्टइंडीज को हाल में संपन्न वनडे सीरीज में 5-0 से रौंद कर नंबर वन के अपने स्थान को ऑस्ट्रेलिया ने और सुदृढ़ किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: