News
International International बेल्जियम.
अभी तक आपने ऐसे शहरनुमा जहाजों के बारे में सुना होगा, जो समुद्र में तैरते रहते हैं। हालांकि इन जहाजों का प्रयोग सिर्फ समुद्री यात्रा के लिए ही किया जाता है। बेल्जियम के एक नामी आर्किटेक्ट विनसेंट कैलबॉट एक ऐसा शहर बना रहे हैं जो समुद्र पर तैरेगा।
यह शहर ऐसे लोगों का घर बनेगा, जो समुद्र किनारे रहते हैं और जिनके आशियाने बाढ़ या तूफान की वजह से हर बार नष्ट हो जाते हैं।
मॉडल बनकर तैयार : ‘लिलीपैड’ नाम से बनाया जा रहा यह शहर समुद्र में तैरेगा और और लहरों से इसे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। इस शहर में पचास हजार लोगों के रहने के लिए घर बनाए जाएंगे। अभी सिर्फ इसका मॉडल ही बनाया गया है, कैलबॉट जल्द ही इसका निर्माण शुरू करने की योजना बना रहे हैं। कैलबॉट के मुताबिक दुनिया के कुछ खास देश जैसे लंदन, न्यूयॉर्क और टोक्यो को समुद्र से सबसे ज्यादा खतरा है।
खुद करेगा बिजली-पानी का इंतजाम : लिलीपैड पूरी तरह एन्वॉयर्नमेंट फ्रेंडली होगा। इसमें बारिश के पानी को परिष्कृत पर पीने योग्य बनाने की प्रणाली भी लगाई जाएगी। इसमें सोलर और विंड एनर्जी के जरिये पैदा हुई बिजली ही इस्तेमाल की जाएगी
कैलबॉट को इस शहर को बनाने की प्रेरणा ‘एमाजोनिया विक्टोरिया रेगिया लिलीपैड’ से मिली। उनका कहना है दुनिया के ज्यादातर देश बाढ़ से बचने और बिजली बनाने के लिए अरबों रुपए खर्च करके बांधों का निर्माण कर रहे हैं, पर इससे लंबे समय तक फायदा नहीं लिया जा सकता है। लेकिन लिलीपैड शहर पानी की वजह से आने वाली समस्याओं से निपटने के लिए कारगर उपाय साबित होगा।
लागत तय नहीं : कैलबॉट इस समय शहर के निर्माण में आने वाले खर्च का हिसाब लगा रहे हैं। शहर की खासियत यह है कि यहां सड़कें नहीं होंगी और लोग कारों का प्रयोग नहीं करेंगे। शहर में पर्याप्त संख्या में पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे।