bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

750 शिक्षकों की काउंसिलिंग

बीकानेर. शिक्षक नियुक्तियां 2007 के तहत इन अभ्यर्थियों को तृतीय श्रेणी शिक्षक पदों पर नौकरी देने के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने काउंसिलिंग का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है।

अतिरिक्त निदेशक (शैक्षिक) गायत्री विजय ने बताया कि काउंसिलिंग 14, 15 और 16 जुलाई को अजमेर में होगी। इसके लिए निदेशालय का दल भी अजमेर जाएगा। काउंसिलिंग पूर्व की भांति ही राजकॉम की मदद से की जाएगी।

टीटी कॉलेज अजमेर प्राचार्य काउंसिलिंग की समन्वयक हैं। चयनित अभ्यर्थियों को अजमेर पहुंचना होगा। उन्होंने बताया कि 14 को प्राथमिक स्कूलों के लिए बीएसटीसी, 15 को उच्च प्राथमिक स्कूलों के लिए बीएड डिग्रीधारी तथा 16 जुलाई को विशेष शिक्षकों की काउंसिलिंग की जाएगी। यह काउंसिलिंग मार्च-अप्रैल की वेटिंग वाले शिक्षकों की होगी। आयोग ने जून में करीब 650 शिक्षकों का रिजल्ट और घोषित किया था। उनकी काउंसिलिंग भी फार्म मिलने पर इनके साथ ही करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

1400 अभ्यर्थियों को नौकरी का इंतजार
शिक्षक नियुक्ति 2007 में राजस्थान लोक सेवा आयोग से चयनित करीब 1400 से अधिक अभ्यर्थी नौकरी की कतार में खड़े हैं। आयोग ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां देने के लिए करीब 28 हजार अभ्यर्थियों का चयन किया था। इनमें से डिग्रियों की जांच आदि विभिन्न कारणों से शेष रहे अभ्यर्थियों को नियुक्तियां अब दी जा रही हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को 750 फार्म और मिले हैं, जिन्हें काउंसिलिंग के माध्यम से जिले आबंटित किए जाएंगे।

नहीं मिला वेतन
शिक्षक नियुक्तियां 2007 के तहत तृतीय श्रेणी शिक्षक पदों पर लगे सैकड़ों शिक्षकों को चार माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन से वचिंत रहने वाले सभी शिक्षकों की डिग्रियां आउट ऑफ स्टेट की हैं। हालांकि अधिकांश शिक्षकों की डिग्रियों की जांच हो चुकी है। करीब सौ अभ्यर्थियों की डिग्रियां फर्जी मिली थीं। जांच में लेट लतीफी के कारण शिक्षकों को वेतन से वंचित रहना पड़ा है।

जम्मू कश्मीर विश्वविद्यालय से बीएड करने वाले शिक्षकों का कहना है कि उनकी जांच रिपोर्ट अब तक डीईओ कार्यालय नहीं पहुंची है। इधर, निदेशालय सूत्र वेतन नहीं बनने का मूल कारण पदों की उलझन बता रहे हैं। हाल ही में हुए तबादलों से कई जिलों में रिक्त पदों से अधिक संख्या में शिक्षक आ गए हैं, जिससे उन जिलों में वेतन बनाने को लेकर पेशानी खड़ी हो गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: