bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

धोनी का नाम खेल रत्न के लिए प्रस्तावित

मुंबई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वनडे और ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड के लिए प्रस्तावित किया है। गौरतलब है कि देश में खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह सबसे बड़ा पुरस्कार है।

बीसीसीआई के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी ने कहा कि बोर्ड इस पुरस्कार के लिए खेल मंत्रालय को धोनी का नाम पहले ही सुझा चुका है। शेट्टी के अनुसार ‘वर्ष 2007 के राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान’ के लिए बोर्ड धोनी का नाम आगे बढ़ा चुका है। धोनी की कप्तानी में भारत गत वर्ष सितंबर माह में ट्वेंटी-20 विश्व कप और फरवरी-मार्च महीने में ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनबैंक त्रिकोणीय टूर्नामेंट जीता था।

अगर देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार पाने में धोनी सफल रहते हैं, तो सचिन तेंडुलकर के बाद इस सम्मान को पाने वाले वे दूसरे क्रिकेट खिलाड़ी होंगे। मास्टर-ब्लास्टर सचिन को यह सम्मान 1997-98 में दिया जा चुका है।

अजरुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार के साथ ही राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 29 अगस्त (खेल दिवस) को राष्ट्रपति के हाथों दिए जाएंगे। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार सर्वप्रथम शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को दिया गया था। अब तक विभिन्न खेलों के 15 खिलाड़ी देश के सर्वोच्च खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: