News
International International लंदन ब्रिटेन चेंबर्स ऑफ कॉमर्स की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आर्थिक मंदी की वजह से जल्द ही ब्रिटेन में नौकरियों की कमी होने वाली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि मंदी जारी रही तो रोजाना 550 नौकरियां खत्म हो सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मंदी का यह दौर चलता रहा तो अगले वर्ष का बजट घाटे वाला साबित होगा और टैक्स की दरों में बढ़ोतरी जरूरी हो जाएगी।
उधर रिपोर्ट से लेबर पार्टी की बेचैनी बढ़ गई है। गृह निर्माण से जुड़े उद्योगों ने हाल ही में 1100 नौकरियां कम की हैं। लोगों को डर है कि अगले 18 महीनों में करीब तीन लाख नौकरियां खत्म हो सकती हैं। जिसका मतलब है कि रोजाना साढ़े पांच सौ नौकरियां खत्म हो जाएंगी। आर्थिक जानकारों का कहना है कि मंदी का यह दौर 2010 के पहले खत्म नहीं होगा।
बढ़ी है बेरोजगारों की संख्या
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है, जो काम करना चाहते हैं, पर उनके पास नौकरी नहीं है। पिछले तीन महीनों में यह आंकड़ा 38000 से बढ़कर 1.64 लाख तक पहुंच गई है।