bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

मुशर्रफ की हत्या की साजिश का पर्दाफाश

इस्लामाबाद.muss पाकिस्तान पुलिस ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर आत्मघाती हमले की हत्या की साजिश का भांडाफोड़ किया है।

जियो टीवी की रिपोर्ट में पंजाब प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक शौकत जावेद के हवाले से दावा किया गया है कि लाल मसजिद के पूर्व खतीब मौलाना अब्दुल अजीज की पत्नी उम्मे हसन मदरसों की कुछ छात्राओं को इस आत्मघाती हमले का प्रशिक्षण दे रही थी।

मौलाना अजीज को पिछले वर्ष जुलाई में लाल मसजिद पर सैन्य कार्रवाई के बाद फरार होते समय गिरफ्तार किया गया था। जावेद ने बताया कि पंजाब प्रांत की सीमा में दो डबल केबिन वाली संदिग्ध कारें घुसी जिनमें ेक सफेद रंग की तता एक लाल रंग की।

उधर, उम्मे हसन ने पुलिस महानिरीक्षक के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने और उनके समर्थकों ने न तो कभी आत्मघाती हमलों का समर्थन किया है और न ही ऐसे तत्वों को प्रोत्साहित किया है।

उम्मे हसन ने यह भी दावा किया कि रविवार को इस्लामाबाद में सुरक्षाबलों पर हुआ आत्मघाती हमला राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और सरकारी एजेंसियों की घृणित साजिश था तथा किसी भी जेहादी गुट या तालिबान का इसमें हाथ नहीं था। उन्होंने मुख्यमंत्री शाहबाज शरीब से जावेद के दावे की जांच कराने की मांग भी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: