नई दिल्ली.
तो टी 20 क्रिकेट का असर अब स्पष्ठ दिखने लगा है। आईसीसी की माने तो जिस तरह से टी 20 के प्रति लोगों का रुझान सामने आया है उससे ऐसा लगता है कि वनडे क्रि केट की लोकप्रियता में कमी आई है और लोगों का रुझान इसके प्रति कम हुआ है।
लोगों में आए इस बदलाव को लेकर आईसीसी चिंतित नजर आती है । और आईसीसी 50 50 ओवर की क्रिकेट की लोकप्रियता बरकरार रखने के लिए वनडे क्रिकेट के नियमों में और खेल की रुपरेखा में व्यापक बदलाव करने का विचार कर रहीं है ।
ओवरों की संख्या घट सकती है
आईसीसी के चीफ इग्जेक्युटिव डेव रिचर्डसन की माने तो वनडे क्रिकेट टी 20 के कारण लोंगों में कम लोकप्रिय हो रहा है इसलिए इसमें कुछ बदलाव किए जा सकते है ।
>> उनके अनुसार ओवरों की संख्या 50 से घटाकर 40 करने पर विचार चल रहा है ।
>> वनडे क्रि केट को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए 20- 20 ओवर की दो पारियां भी टीमें खेल सकती है ।
टी 20 सही पर वडे क्रिकेट का अपना स्थान है
डेव रिचर्डसन ने कहा है कि टी 20 में कमाई हो रहीं है इसका मतलब यह नहीं है कि वनडे क्रि केट को भुला दिया जाय । उसका अपना स्थान है । आईसीसी नियमों में बदलाव के बारें में सोच रहीं है लेकिन इस बारें में अभी ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता । उन्होंने कहा कि पहले वन डे क्रिकेट 60- 60 ओवर के होते थे और बाद में ओवरों की संख्या घटकर 50- 50 कर दी गई । आगे भी ऐसा हो सकता है लेकिन अभी इस बारें में कोई फैसला नहीं हुआ है।