HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

शिक्षकों को बंधक बनाया

सूरजपुरा/भिनाय. teacher स्कूल में अव्यवस्थाओं को लेकर अरनिया व नीमेड़ा गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को शिक्षकों पर गुस्सा निकाला। एक ओर जहां अरनिया में बच्चों की टीसी नहीं काटने पर ग्रामीणों ने आठ घंटे तक बंधक बनाए रखा। वहीं भिनाय के समीप स्थित नीमेड़ा गांव में भी प्रधानाध्यापक पर शराब पीकर स्कूल आने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने अध्यापकों को तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा।

जानकारी के अनुसार सूरजपुरा के समीप स्थित अरनिया गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में संस्था प्रधान मुदीन अंसारी व एक अन्य शिक्षक दिनेश मीणा कार्यरत हैं। वहीं स्कूल में कुल 125 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

विद्यालय में शिक्षकों की कमी के चलते अभिभावकों ने अपने बच्चों के नाम कटवाने शुरू कर दिए। वहीं मंगलवार को स्कूल में नाम कटवाने आए ग्रामीणों को संस्था प्रधान ने मना कर दिया। इस पर ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने सुबह नौ बजे विद्यालय की तालाबंदी कर नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही दोनों शिक्षकों को कमरे में बंद कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप था कि विद्यालय में दो ही शिक्षक नियुक्त हैं। दोनों विद्यालय संबंधी कार्र्यो में व्यस्त रहते हैं। इससे विघर्थियों का अध्ययन प्रभावित हो रहा है। वहीं संस्था प्रधान का कहना था कि स्कूल से ग्रामीण रोजाना अपने बच्चों की टीसी कटवा रहे हैं। इससे स्कूल से विद्यार्थियों बचेंगे ही नहीं। ग्रामीणों ने करीब आठ घंटे तक शिक्षकों को स्कूल में बंधक बनाए रखा। कुछ ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद दोनों शिक्षकों को छोड़ा गया।

अरनिया स्कूल में शिक्षकों की कमी के बारे में जिला शिक्षा अधिकारी व शिक्षा मंत्री को अवगत करवा दिया गया है। इसके बावजूद शिक्षक नहीं लगाए तो तालाबंदी करनी पड़ी। इसमें मैं ग्रामीणों के साथ हूं।
-हगामीलाल जाट, सरपंच भगवानपुरा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: