HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

डेढ़ हजार पटवारियों की भर्ती जल्द

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग जल्दी ही पटवारियों की भर्ती के लिए आवेदन-पत्र आमंत्रित करेगा। राज्य सरकार ने डेढ़ हजार पदों की अभ्यर्थना आयोग को भेज दी है। माना जा रहा है कि आयोग शनिवार को विज्ञापन जारी कर देगा।

आयोग को इन पदों के लिए चार लाख से ज्यादा आवेदन मिलने की उम्मीद है। आयोग ने फिलहाल चार लाख ओएमआर शीट छपवाने का आदेश दिया है। यह पहला मौका है, जब पटवारियों की भर्ती का काम आयोग को सौंपा गया है।

इससे पूर्व राजस्व मंडल ही भर्ती करता रहा है। हालांकि आयोग को करीब डेढ़ वर्ष पूर्व राजस्व मंत्री रामनारायण डूडी ने भर्ती प्रक्रिया आरंभ करने को कहा था, लेकिन भर्ती नियमों में संशोधन नहीं हो पाने से विलंब होता रहा।

पहली बार पटवारियों की भर्ती का काम राज्य स्तर पर किया जाएगा। अब तक अस्सी और बीस फीसदी के हिसाब से राज्य और जिला स्तर पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाता था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: