उदयपुर.
पुलिस ने बुधवार को बरसों से चंदन तस्करी में लिप्त सरगना अल्लाबख्श के बोहरवाड़ी क्षेत्र में स्थित तीन गोदामों पर छापे मारे। पुलिस ने तीनों गोदामों से करीब एक करोड़ रुपए का माल बरामद कर नौ जनों को गिरफ्तार किया है।
एसपी अनिल पालीवाल ने बताया कि कारवाड़ी में अल्लाबख्श की किराने की दुकान के पीछे स्थित गोदाम और बोहरवाड़ी चौकी के पीछे आदेश्वर कॉलोनी में दो गोदामों पर छापे की कार्रवाई में एक करोड़ का माल बरामद किया गया। इस दौरान वहां अल्लाबख्श के रिश्तेदार व श्रमिक चंदन की लकड़ियों की छिलाई कर चंदन की पैकिंग कर रहे थे।
तीनों स्थानों पर छापे की कार्रवाई में करीब दो ट्रक चंदन बरामद हुआ है। गोदाम में जमा चंदन शहर में विभिन्न सरकारी कार्यालयों, कब्रिस्तान, फार्म हाउस और उद्यानों से काटे गए हैं। सुबह साढ़े दस बजे पुलिस ने यह कार्रवाई गोपनीय तरीके से की। बड़ी संख्या में पुलिस बल के बोहरवाड़ी क्षेत्र में पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पहले थाने ले गई और उसके बाद गोदामों से माल बरामद किया गया। गौरतलब है कि एक साल पहले भी अल्लाबख्श के गोदामों पर छापा मारा गया था।
किराणा स्टोर की आड़ में माल पेंकिंग
कई वर्र्षो से चंदन तस्करी में लिप्त अल्लाबख्श का कारवाड़ी में मकान के निकट ही मुस्कान किराणा स्टोर है। जिसकी आड़ में दुकान में अवैध चंदन की लकड़ी की पैंिकंग कर जिले के बाहर जयपुर सहित अन्य राज्यों में भेजा जाता है। पुलिस के दल ने जब इस दुकान पर दबिश दी तो लोहे की अलमारियों के पीछे श्रमिक चंदन की ताजा कटी लकड़ी छील रहे थे व पेकिंग कर रहे थे।
पूरी दुकान ताजा चंदन के साफ किए टुकड़ों से भरी हुई थी जिनका आरोपी के पास कोई लाइसेंस नहीं था। किराणा स्टोर से पुलिस ने यहां से अल्लाबख्स के पुत्र मोहम्मद इकबाल तथा अलमारियों के पीछे चंदन की लकड़ी छिलते मजदूर पप्पू, अमरलाल व हुरमा गमेती को गिरफ्तार किया। यहां से अल्लाबख्क्ष, उसका पौते मोहम्मद सलीम व मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद इकबाल मौका देखकर फरार हो गए।
गोदामों में मिला कई क्विंटल माल
बोहरवाड़ी क्षेत्र स्थित आदेश्वर कॉलोनी स्थित अल्लाबख्क्ष के दो मकान चंदन की लकड़ी से भरे मिले। इनमें से एक गोदाम में भी चोरी के चंदन को साफ कर पेकिंग का काम किया जा रहा था।
गोदाम पर छापे की कार्रवाई के दौरान अल्लाबख्क्ष का एक अन्य पौता अख्तर रजाक पुत्र मोहम्मद जमील तथा श्रमिक हकरा, प्रभू व होमा गमेती को चंदन छील कर पेंकिंग करते हुए दबोचा गया। यहां से भी मोहम्मद जमाल पुत्र अल्लाबख्क्ष, मोहम्मद साहिद पुत्र मोहम्मद इकबाल मौका देखकर फरार हुए। इसी प्रकार आदेश्वर कॉलोनी में ही एक अन्य गोदाम पर अल्लाबख्क्ष का एक और पौता मोहम्मद सईद पुत्र मोहम्मद इकबाल को गिरफ्तार किया गया।