News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी, संविदा नियुक्त चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी, जनस्वास्थ्य रक्षक, दाई, आशा कार्यकर्ता, मलेरिया लिंक वर्कर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर स्वास्थ्य कर्मचारियों की 19 सूत्रीय मांगों को लेकर जारी हड़ताल के दूसरे दिन जिले की स्वास्थ्य सेवाएं काफी हद तक प्रभावित रहीं। जनकगंज और ग्वालियर डिस्पेंसरी सहित कई प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर विभिन्न जांचें बुधवार को भी नहीं हो परई।
दावा किया गया है कि जिले के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में कार्यरत 961 कर्मचारियों में से 400 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसी तरह जेएएच में 225 नर्र्सो में से करीब 200 हड़ताल में शामिल हैं। निजी कालेजों की नर्सिग छात्राओं को मरीजों की देखभाल के लिए जेएएच में बुलाया गया है।
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद लोहपात्रे,नर्सेस एसोसिएशन की अध्यक्ष रेखा परमार ,मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार ने आज जेएएच में करीब आधा सैकड़ा से अधिक कर्मचारियों के साथ शासन के खिलाफ नारेबाजी की और अधीक्षक कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। हड़ताल के कारण जेएएच में मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
रेखा परमार का कहना था कि मरीजों को परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए 15 नर्र्सो को हड़ताल से अलग रखा है। कई कर्मचारी ऐसे थे,जो हस्ताक्षर करके हड़तालियों के बीच चले गए, यानी इधर भी और उधर भी। सिविल सर्जन आफिस व सीएमएचओ आफिस का कामकाज भी प्रभावित है।
जिला अस्पताल मुरार, जनकगंज डिस्पेंसरी, ग्वालियर अस्पताल, भितरवार स्वास्थ्य केंद्र में हड़ताल का व्यापक असर है लेकिन डबरा, बरई-परिहार ब्लॉक में कामकाज प्रभावित नहीं है।
हड़ताल पर निगाह रखी जा रही है। जिले में 961 में से 400 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। प्राइवेट र्न्िसग कालेज से भी मदद ली जा रही है।
डा.अर्चना शिंगवेकर, सीएमएचओ,ग्वालियर
नर्र्सो की हड़ताल को देखते हुए जेएएच की र्न्िसग छात्राओं के साथ-साथ अस्पताल में ट्रेनिंग पर आने वाली र्न्िसग छात्राओं को ड्यूटी पर रहने को कहा गया है। प्राइवेट र्न्िसग कॉलेज की कुछ छात्राओं की आज ड्यूटी लगाई गई थी। जेएएच में 225 नर्र्सो में से करीब 200 नर्सें हड़ताल पर हैं।
डा.पीसी महाजन, अधीक्षक, जेएएच समूह