HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

35 करोड़ की सब्सिडी वितरित

जालंधर. उद्योग मंत्री मनोरंजन कालिया ने रैडक्रास भवन में ग्रामीण औद्योगिक इकाइयों को सब्सिडी वितरित की। उद्योग और कामर्स विभाग द्वारा आयोजित समारोह में राज्य की 372 ग्रामीण इकाइयों को करीब 35 करोड़ की सब्सिडी वितरित की गई।

मंत्री कालिया ने बताया कि सरकार अब तक अढ़ाई करोड़ की सब्सिडीज वितरित कर चुकी है व मार्च 09 तक सौ करोड़ की सब्सिडी और वितरित की जाएगी।

मेयर राकेश राठौर ने कहा कि इंडस्ट्री का विकास पहल के आधार पर होना चाहिए, लेकिन अभी तक इसकी अनदेखी होती आ रही है। मीडियम इंडस्ट्रीज डिवैलपमैंट बोर्ड के सदस्य गुलशन वधवा ने कहा कि देश और राज्य के विकास के लिए इंडस्ट्री को सुदृढ़ करना जरूरी है।

इस मौके पर प्रिंसीपल सैक्रेटरी एस.एस. चन्नी, डीसी अजीत सिंह पन्नू, जिला उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर बलविंदरपाल सिंह, उद्यमी सुखदेव राज, रुप सिंह धूमल, भाजपा जिला प्रधान रवि महेंद्रू, सत्यपाल शर्मा व पंकज धीर समेत मौजूद थे।

राठौर का स्वागत करेंगे मेयर महेन्द्रू!
पंजाब के इंडस्ट्री विभाग की ओर से उद्योगपतियों को सब्सिडी बांटने के लिए आयोजित समारोह में स्थिति उस समय हास्यस्पद हो गई जब मंच संचालन कर रहे प्रवक्ता ने यह कह दिया कि ‘भाजपा नेता राकेश राठौर का स्वागत करेंगे मेयर रवि महेन्द्रू’।

यह सुनकर सभी उद्योगपति अचंभित रह गए। सरकारी प्रवक्ता को गलती का अहसास हुआ और उन्होंने बाद में सॉरी कहा,लेकिन रवि महेन्द्रू ने उनको हंसी में कहा, चलो यार एक पल के लिए ही सही तुमने मुझे मेयर तो बना दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: