HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

इंडस्ट्रियल पॉलिसी दो माह में : कालिया

जालंधर. kaliya उद्योग मंत्री मनोरंजन कालिया का कहना है कि राज्य में इंडस्ट्रियल पॉलिसी दो महीने में लागू कर दी जाएगी। पत्रकारों से बातचीत में कालिया ने बताया कि इंडस्ट्रियल पालिसी बना रही एजैंसी यूनीडो ने सरकार को रिपोर्ट सौंप दी है जिसे स्टडी करने के बाद पालिसी लागू कर दी जाएगी।

यूनीडो गुजरात और उड़ीसा राज्यों की भी इंडस्ट्रियल पालिसीज बन चुकी है। इसे यह काम सौंपने का मकसद राज्य के लिए ऐसी इंडस्ट्रियल पॉलिसी तैयार करना है, जिसे लागू करने से राज्य में औद्योगिक विकास सही दिशा में हो सके। पॉलिसी में कंपनी ने राज्य सरकार को उद्योगों के विकास के लिए सुझाव दिए हैं।

निगम को सौंपे जाएंगे फोकल प्वाइंट
कालिया का कहना है कि शहर के चारों फोकल प्वाइंट्स (फोकल प्वाइंट, फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन, लैदर कांप्लैक्स और स्पोर्ट्स एंड सर्जीकल कांप्लैक्स) को नगर निगम को सौंप दिया जाएगा। इससे पहले इनके मूलभूत ढांचे में सुधार किया जाएगा और इसमें 4 करोड़ से अधिक राशि खर्च की जाएगी।

खेल सामान को वैट मुक्त करने के मामले पर उन्होंने कहा कि घरेलू कारोबारियों और निर्यातकों के साथ बैठक के बाद ही इस बारे फैसला किया जाएगा। फोकल प्वाइंट में कटी रिहायशी कॉलोनी के मामले को भी रिव्यू किया जाएगा।

कुदरती स्त्रोतों के आधार पर पैकेज
उद्योग मंत्री ने कुदरती स्त्रोतों के आधार औद्योगिक पैकेज देने की वकालत करते हुए जनरल पैकेज को देश के विकास के विपरीत बताया है। मंत्री कालिया कहना है कि एक राज्य को जनरल पैकेज देने पर उसके पड़ोसी राज्यों की इंडस्ट्री उस राज्य में चली जाती है। इससे स्त्रोतों का नुकसान होता है।

उदाहरण के तौर पर हिमाचल में को हाइड्रो पावर पैदा करने के लिए पैकेज देने चाहिए, पंजाब को एग्रो इंडस्ट्री को प्रोमोट करने के लिए पैकेज देना चाहिए। इस तरह ही दूसरे राज्यों को वहां मौजूद कुदरती स्त्रोतों के आधार पर पैकेज देना चाहिए। इससे किसी राज्य का नुकसान भी नहीं होगा और विकास दर में भी बढ़ोतरी होगी।

चेयरमैनियों पर फैसला एक माह में
कालिया ने बताया कि अकाली-भाजपा में बोडरें की चेयरमैनियों पर फैसला हो गया है। 14 चेयरमैनियों के हुए फैसले मुताबिक 8 अकाली दल व 6 भाजपा के खाते में आएंगी। इस बारे एक महीने में घोषणा कर दी जाएगी। इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट की चेयरमैनी की घोषणा इनके बाद में की जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: